137वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

137वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

Mar 1, 2026 - 19:10
 0  4
137वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम के अंतर्गत सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की 137वीं बटालियन द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एसआरटीसी परिसर, उधमपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंट करतार सिंह, सेकंड इन कमांड आर.एल. मीना, डिप्टी कमांडेंट सुरेश मनीष रोंडाला, मेडिकल ऑफिसर अशोक पाधा सहित कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी, कोच एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। फाइनल मुकाबला फ्यूजन वॉलीबॉल क्लब और उधमपुर वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को फिटनेस, टीम भावना और अनुशासन का महत्व समझाया गया। स्थानीय लोगों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने सफल आयोजन के लिए 137वीं बटालियन सीआरपीएफ की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की। यह टूर्नामेंट युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0