44वीं वाहिनी एसएसबी ने नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाते युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

44वीं वाहिनी एसएसबी ने नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाते युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Feb 28, 2026 - 22:31
 0  8
44वीं वाहिनी एसएसबी ने नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाते युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

नरकटियागंज।आसूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल की 44वीं वाहिनी, नरकटियागंज के ‘ए’ समवाय द्वारा भीखनाथोरी चेक पोस्ट पर एक नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाते एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से एक नाबालिग लड़की को भारत से नेपाल की ओर ले जा रहा है। इसके बाद चेक पोस्ट पर तैनात कार्मिकों द्वारा सघन जांच शुरू की गई।करीब 3:00 बजे एक युवक और एक नाबालिग लड़की मोटरसाइकिल से चेक पोस्ट पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों को रोक लिया गया और समवाय प्रभारी को सूचना दी गई।अलग-अलग पूछताछ में लड़की ने अपना नाम रोजी खातून (उम्र 17 वर्ष), निवासी वार्ड संख्या-26, थाना बगहा-1, जिला पश्चिम चंपारण बताया। वहीं युवक ने अपना नाम मोहम्मद एखलाक (उम्र 25 वर्ष), निवासी मझारिया, थाना पुरषोत्तमपुर, जिला पश्चिम चंपारण बताया।इसके बाद लड़की की माता से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया गया, जिन्होंने बताया कि रोजी खातून दिनांक 20 जनवरी 2026 से लापता है तथा इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना बगहा-1 में दर्ज है। उन्होंने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचने की बात कही।
शाम करीब 6:30 बजे लड़की की माता, चाचा एवं बगहा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों की उपस्थिति में लड़की, युवक, दो मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल संख्या BR-22-BH-5924 को विधिवत थाना बगहा-1 पुलिस को सौंप दिया गया।
एसएसबी की सतर्कता से एक नाबालिग लड़की को संभावित तस्करी अथवा अवैध सीमा पार कराने से बचा लिया गया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की सजगता एक बार फिर सामने आई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0