नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं पर लगी मुहर, सभी वार्डों में खुलेंगे पुस्तकालय

नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं पर लगी मुहर, सभी वार्डों में खुलेंगे पुस्तकालय

Feb 22, 2026 - 04:24
 0  18
नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं पर लगी मुहर, सभी वार्डों में खुलेंगे पुस्तकालय

गयाजी। गया नगर निगम सभागार में शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने की, जबकि संचालन सशक्त स्थायी समिति सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया। बैठक में शहर को सुंदर और रोशन बनाने के लिए 5000 एलईडी लाइट लगाने, पोल से होर्डिंग-बैनर हटाने और अवैध तारों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया।सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने और खराब ठेलों की मरम्मत पर सहमति बनी। गांधी मैदान में स्मॉग टावर लगाने का भी प्रस्ताव पास हुआ। स्लम क्षेत्रों को मॉडल बनाने तथा नाली-सड़क निर्माण के लिए वार्डों को 30 से 50 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया।बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, पार्षद मनोज कुमार, चुन्नू खान, विनोद यादव, सारिका वर्मा, जयप्रकाश सिंह, दीपक कुमार चंद्रवंशी, लाछो देवी, जया देवी, मुन्नी देवी, सोनी देवी, रणधीर कुमार गौतम, मो. कलाम कुरैशी,अंजली कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
सबसे अहम निर्णय सभी वार्डों में पुस्तकालय खोलने का रहा। सरकारी विद्यालयों के एक कक्ष को आधुनिक पुस्तकालय में बदला जाएगा, जिससे छात्रों और युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0