ग्रामीण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का हुआ आयोजन,छात्रों में दिखा उत्साह, परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाने वाले विधार्थियों को किया जायेगा सम्मानित

ग्रामीण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का हुआ आयोजन,छात्रों में दिखा उत्साह, परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाने वाले विधार्थियों को किया जायेगा सम्मानित

Feb 18, 2026 - 03:08
 0  18
ग्रामीण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का हुआ आयोजन,छात्रों में दिखा उत्साह, परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाने वाले विधार्थियों को किया जायेगा सम्मानित

मदनपुर । मदनपुर प्रखंड के सूर्यमंदिर मुख्य मार्ग पर स्थित राजकीयकृत अनुग्रह +2 उच्च विद्यालय मदनपुर में मंगलवार को ग्रामीण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। औरंगाबाद शहर के देव मोड़ स्थित प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों में से एक श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज द्वारा आयोजन किया गया।जहाँ स्कूली बच्चों ने उत्सापूर्वक परीक्षा में हिस्सा लिया।शिक्षक विकास चौबे सर कि देख रेख में कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन किया गया।श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हर वर्ष कराया जाता है।इसका असल मक़सद यहीं है कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहें छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालना है।ताकि ऐसे बच्चे भविष्य में बेहतर शिक्षा ग्रहण कर शिक्षित व्यक्ति बनकर समाज को बेहतर दिशा दें सके। उन्होंने बताया कि परीक्षा में टॉप टेन में अपनी जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को आने वाले 20 फ़रवरी को मेडल, सर्टिफिकेट, मेमेंटो आदि देकर सम्मानित किया जायेगा। इधर श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज द्वारा इस तरह के परीक्षा आयोजन किये जाने पर लोगों ने कॉलेज के इस निर्णय को काफी सराहा है। इस मौके पर प्रशिक्षु शिक्षक सरफ़राज़ एनाम, चंद्रशेखर, रंजन, विनय , शशि,परुषोतम,अजित, शालिनी, अंकिता, करिश्मा, ओमी,नेहा,निधि और जूही कुमारी आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0