एनसीसी “ए” प्रमाणपत्र परीक्षा में 562 कैडेट हुए शामिल, एनसीसी “ए” प्रमाणपत्र परीक्षा  चार केंद्रों पर हुआ सफल आयोजन

एनसीसी “ए” प्रमाणपत्र परीक्षा में 562 कैडेट हुए शामिल, एनसीसी “ए” प्रमाणपत्र परीक्षा  चार केंद्रों पर हुआ सफल आयोजन

Feb 3, 2026 - 03:11
 0  12
एनसीसी “ए” प्रमाणपत्र परीक्षा में 562 कैडेट हुए शामिल, एनसीसी “ए” प्रमाणपत्र परीक्षा  चार केंद्रों पर हुआ सफल आयोजन

गयाजी।ओटीए लाइन एरिया में एनसीसी “ए” प्रमाणपत्र परीक्षा 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा 6 बिहार बटालियन एनसीसी गया के तत्वावधान में समादेशी पदाधिकारी सह पीठासीन पदाधिकारी कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के निर्देशन में संपन्न हुई। कर्नल पंकज कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें ओटीए गयाजी, जहानाबाद,रफीगंज एवं शेरघाटी शामिल हैं।इन केंद्रों पर बॉयज एवं गर्ल्स कैडेटों की कुल संख्या 562 रही।उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने के लिए कैडेटों की न्यूनतम 75 प्रतिशत परेड उपस्थिति तथा कम से कम एक एनसीसी कैंप में सहभागिता अनिवार्य होती है। परीक्षा में सफल कैडेटों को “ए” प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें सेना एवं अन्य सरकारी सेवाओं में प्रवेश के दौरान 5 प्रतिशत अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलता है।इस अवसर पर सूबेदार मेजर विक्रम सिंह,एएनओ मुख्तार अंसारी, सिनू कुमारी सिन्हा,सोनी कुमारी सिन्हा,जीसीआई सुप्रिया रंजन, सीटीओ राहुल रंजन, पीआई स्टाफ नायब सूबेदार प्रवीण, सीएचएम तारा चंद्र, हवलदार टिंकू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0