गया जंक्शन पर रेलवे कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर ज्ञापन सौंपा

गया जंक्शन पर रेलवे कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर ज्ञापन सौंपा

Feb 3, 2026 - 03:06
 0  9
गया जंक्शन पर रेलवे कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर ज्ञापन सौंपा

गयाजी। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, गया शाखा ने गया जंक्शन स्थित आरआरआई प्रांगण में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर गेट मीटिंग आयोजित की। इस दौरान 36 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीआरएम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सौंपा गया। शाखा अध्यक्ष कामरेड लक्ष्मण प्रसाद ने बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड मिथलेश कुमार ने कहा कि अधिकांश मांगों पर रेलवे बोर्ड स्तर पर सहमति बन चुकी है, पर सरकार लागू नहीं कर रही। उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और आठवें वेतन आयोग के शीघ्र क्रियान्वयन पर जोर दिया।शाखा सचिव मुकेश सिंह ने सभी विभागों को एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। लोको पायलट राजीव कुमार अवस्थी ने अपने विभाग की मांगों को भी उठाया।
इस मौके पर लक्ष्मण प्रसाद, मुकेश सिंह, मिथलेश कुमार, मनोज कुमार, रवि राज, राजीव कुमार अवस्थी, प्रमोद कुमार, प्रवेश कुमार, राजीव कुमार, राकेश कुमार, धनंजय कुमार, एसके सिन्हा, उत्तम कुमार, श्रीनिवास सिंह, योगेंद्र कुमार, दीपक मिस्त्री, नित्यानंद प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंहा, कृष्ण नंदन सहाय सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0