प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने काव्या शर्मा एवं विद्या को दीं शुभकामनाएं

प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने काव्या शर्मा एवं विद्या को दीं शुभकामनाएं

Feb 1, 2026 - 01:17
 0  16
प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने काव्या शर्मा एवं विद्या को दीं शुभकामनाएं

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की सेमेस्टर फोर की छात्रा काव्या शर्मा एवं सेमेस्टर टू की विद्या कुमारी द्वारा एमयू द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में प्रशंसनीय प्रदर्शन के लिए कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल, खेलकूद प्रभारी डॉ आशुतोश कुमार पांडेय, एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं परीक्षा प्रभारी डॉ प्यारे माँझी ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं उत्साहवर्द्धन किया। डॉ रश्मि ने बताया कि छात्रा काव्या शर्मा कॉलेज की एक प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेट हैं, जो कुशल कार्यक्रम संचालनकर्त्ता भी हैं। उनका चयन एमयू द्वारा इस्ट जोन शतरंज प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जो महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है। काव्या को शतरंज प्रतियोगिता में कुशल प्रदर्शन हेतु मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हुआ है। प्रधानाचार्या ने दोनों छात्राओं को शतरंज में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित रूप से प्रैक्टिस करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डॉ पांडेय से कॉलेज में भी छात्राओं के लिए खेलकूद की विभिन्न विधाओं में प्रैक्टिस प्रारंभ करवाने का परामर्श दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0