44वीं वाहिनी एसएसबी नरकटियागंज में शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया

44वीं वाहिनी एसएसबी नरकटियागंज में शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया

Jan 31, 2026 - 02:17
 0  18
44वीं वाहिनी एसएसबी नरकटियागंज में शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया

नरकटियागंज। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में 30 जनवरी को शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिगुल की ध्वनि के साथ दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या हुई थी, इसी कारण यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बापू का व्यक्तित्व और विचार आज भी देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। महात्मा गांधी ने अहिंसा को सबसे बड़ा हथियार बताया, जिसकी शक्ति बिना हिंसा के दुनिया को बदल सकती है।कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री कृष्ण कुमार, उप कमांडेंट श्री सशीन शर्मा, सहायक कमांडेंट संचार श्री रियाश पी., निरीक्षक पवन कुमार सहित 44वीं वाहिनी के बलकर्मी एवं बिहार पुलिस के प्रशिक्षुओं समेत लगभग 200 जवानों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0