डॉ. शिव कुमार राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा)

डॉ. शिव कुमार राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा)

Jan 16, 2026 - 04:25
 0  27
डॉ. शिव कुमार राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा)

गयाजी। मूल रूप से बिहार के निवासी डॉ. शिव कुमार राय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अपनी लगभग तीन दशक की समर्पित और अनुकरणीय सेवा के बल पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 1995 में उन्होंने सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट (चिकित्साधिकारी) के पद पर नियुक्त होकर अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में तैनात रहकर बल के जवानों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ. राय ने सीआरपीएफ में पदस्थापित रहते हुए कठिन परिस्थितियों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और चुनौतीपूर्ण कार्यस्थलों पर भी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। अगस्त 2022 से वे 47 बटालियन सीआरपीएफ में कमांडेंट (चिकित्सा) सह मुख्य चिकित्साधिकारी (एसजी) के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।लगभग 30 वर्षों के सतत परिश्रम और सेवा के बाद दिनांक 14 जनवरी 2026 को उन्हें पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। इसके उपरांत 15 जनवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, बिहार सेक्टर द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से उन्नयन पदोन्नति रैंक प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0