47 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व, पंजाबी भांगड़ा ने जमाया रंग, कमांडेंट ने अग्नि में रेवड़ी-मूंगफली अर्पित कर की सुख-शांति की प्रार्थना

47 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व, पंजाबी भांगड़ा ने जमाया रंग, कमांडेंट ने अग्नि में रेवड़ी-मूंगफली अर्पित कर की सुख-शांति की प्रार्थना

Jan 14, 2026 - 03:28
 0  23
47 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व, पंजाबी भांगड़ा ने जमाया रंग, कमांडेंट ने अग्नि में रेवड़ी-मूंगफली अर्पित कर की सुख-शांति की प्रार्थना

गया । जेल परिसर स्थित 47वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)ने लोहड़ी बड़े धूमधाम से मनाई।47 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट अवधेश कुमार ने विधि-विधान पूर्वक पूजन किया और लोहड़ी जलाई।कमांडेंट अवधेश कुमार ने कहा कि लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया है। मूंगफली रेवड़ी और खींलों को अग्नि में डालकर ईश्वर से सुख शांति की प्रार्थना की है।उन्होंने ने जवानों व उनके परिवार के सदस्यों को लोहड़ी व मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दी।बता दें कि लोहड़ी एवं मकर संक्रांति एक-दूसरे से जुड़े रहने के कारण सांस्कृतिक उत्सव और धार्मिक पर्व का एक अद्भुत त्योहार है।उन्होंने कहा कि लोहड़ी के दिन जहां शाम के वक्त लकड़ियों की ढेरी पर विशेष पूजा के साथ लोहड़ी जलाई जाएगी,वहीं अगले दिन प्रात:मकर संक्रांति का स्नान करने के बाद उस आग से हाथ सेंकते हुए लोग अपने घरों को आएंगे।इस प्रकार लोहड़ी पर जलाई जाने वाली आग सूर्य के उत्तरायन होने के दिन का पहला विराट एवं सार्वजनिक यज्ञ कहलाता है।सीआरपीएफ बटालियन मुख्यालय परिसर में सभी अधिकारियों व जवानों ने रेवड़ी व मूंगफली का लुफ्त भी उठाया।इस मौके पर कमांडेंट (मेडिकल)एस के राय, द्वितीय कमान अधिकारी आर.यू.शर्मा, डिप्टी कमांडेंट उत्तम कुमार सहित अधिकारी व जवान मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0