गया जी में इंदिरा गांधी की भव्य प्रतिमा का 15 जनवरी को होगा उद्घाट

गया जी में इंदिरा गांधी की भव्य प्रतिमा का 15 जनवरी को होगा उद्घाट

Jan 12, 2026 - 12:43
 0  19
गया जी में इंदिरा गांधी की भव्य प्रतिमा का 15 जनवरी को होगा उद्घाट

गया जी। शहर के प्रमुख टावर चौक स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर सेवादल टीम द्वारा नई प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सेवादल जिलाध्यक्ष अमित सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 5 लाख रुपये की लागत से कांस (ब्रॉन्ज) की भव्य प्रतिमा लगाई जा रही है, जो शहर की पहचान को और सशक्त बनाएगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा का भव्य उद्घाटन 15 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय यादव सहित पटना से कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य अतिथियों के आगमन की संभावना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।
सेवादल टीम ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन न केवल इंदिरा गांधी के योगदान को स्मरण करेगा, बल्कि संगठन की एकता और मजबूती का भी प्रतीक बनेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0