मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियाँ ही बिहार के सतत विकास की मजबूत आधारशिला : प्रकाश राम पटवा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियाँ ही बिहार के सतत विकास की मजबूत आधारशिला : प्रकाश राम पटवा

Dec 31, 2025 - 20:59
 0  24
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियाँ ही बिहार के सतत विकास की मजबूत आधारशिला : प्रकाश राम पटवा

गया। जिनके नाम में ही नीति हो, उनके कार्यों में भी नीति, सिद्धांत और जनहित स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी, व्यावहारिक और जनकल्याणकारी नीतियों ने बिहार को विकास की नई दिशा दी है और उन्हें जन-जन का अपार विश्वास व व्यापक लोकप्रियता दिलाई है। उक्त बातें जनता दल (यूनाइटेड) के व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह नागरिक परिषद, गया के उपाध्यक्ष  प्रकाश राम पटवा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं। आगे श्री पटवा ने कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी की पहचान आज एक ऐसे लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित हो चुकी है, जिनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही उनकी कार्यशैली की पहचान रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने आम जनता के जीवन में ठोस बदलाव लाया है, इसी कारण मुख्यमंत्री जी की नीतियाँ हर वर्ग में लोकप्रिय हुई हैं।
उन्होंने आगे कहा कि औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा और स्थानीय रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी नीतीश कुमार जी की नीतियाँ मील का पत्थर साबित हो रही हैं। बिहार अब पिछड़ेपन की पहचान से निकलकर संभावनाओं के राज्य के रूप में उभर रहा है। राज्य में बढ़ता निवेश, बेहतर कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे का सशक्त विस्तार मुख्यमंत्री जी की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।
श्री पटवा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी आम जनता के भरोसे के प्रतीक बन चुके हैं। उनकी नीतियों में गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और उद्यमी सभी का भविष्य सुरक्षित दिखता है। यही कारण है कि बिहार की जनता उनके नेतृत्व पर लगातार विश्वास जता रही है और उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन और मजबूत होती जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0