जमीनी कार्यकर्ताओं के भरोसे मजबूत हो रहा जद(यू) का संगठन : प्रकाश राम पटवा

जमीनी कार्यकर्ताओं के भरोसे मजबूत हो रहा जद(यू) का संगठन : प्रकाश राम पटवा

Dec 28, 2025 - 13:24
 0  61
जमीनी कार्यकर्ताओं के भरोसे मजबूत हो रहा जद(यू) का संगठन : प्रकाश राम पटवा

गया। जनता दल (यूनाइटेड) के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिनके अटूट विश्वास, अथक परिश्रम और युवाओं के उत्साह से पार्टी गांव, पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत हुई है। कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उद्योग—को घर-घर पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। जनता दल (यूनाइटेड) कार्यकर्ताओं के सम्मान और सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर संगठन को निरंतर सुदृढ़ बना रही है।
श्री पटवा ने बताया कि वर्तमान सदस्यता अभियान 2025–28 के तहत पुराने सदस्यों का नवीनीकरण और नए साथियों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। अभियान में 25 प्रारंभिक सदस्य जोड़ने वालों को क्रियाशील सदस्य की रसीद देकर सक्रिय भूमिका के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, युवाओं और व्यावसायिक वर्ग से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की, ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास और कल्याण की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें और संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बन सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0