बोधगया में मार्च 2026 को होगी अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन–सेना का संयुक्त समन्वय सम्मेलन

बोधगया में मार्च 2026 को होगी अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन–सेना का संयुक्त समन्वय सम्मेलन

Dec 23, 2025 - 23:13
 0  33
बोधगया में मार्च 2026 को होगी अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन–सेना का संयुक्त समन्वय सम्मेलन

गयाजी। सैन्य–नागरिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) गया एवं जिला प्रशासन, गयाजी के विभिन्न विभागों के बीच एक संयुक्त समन्वय सम्मेलन का आयोजन जिला पदाधिकारी कार्यालय सभागार,गयाजी में किया गया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय मैदान में 04 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक प्रस्तावित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा करना था।
इस अवसर पर कर्नल आर. मधन मोहन, निदेशक भर्ती, एआरओ गया ने रैली के संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया, व्यवस्थाओं तथा राज्य एवं जिला स्तर के विभिन्न विभागों से अपेक्षित सहयोग के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने की। उन्होंने सभी विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए भर्ती रैली के सुचारू, सुरक्षित एवं प्रभावी आयोजन हेतु पूर्ण प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारी, सेना भर्ती कार्यालय के साथ सतत समन्वय तथा अभ्यर्थियों के लिए अनुकूल एवं सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली में दक्षिण बिहार के 11 जिलों से लगभग 7,000 पुरुष अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, एआरओ गया द्वारा बिहार एवं झारखंड राज्यों की महिला सैन्य पुलिस (WMP) भर्ती रैली का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी अपेक्षित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0