भारत–नेपाल सीमा पर मानवता की मिसाल, एसएसबी ने लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर, सीमा सुरक्षा के साथ सेवा का संकल्प, एसएसबी के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़

भारत–नेपाल सीमा पर मानवता की मिसाल, एसएसबी ने लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर, सीमा सुरक्षा के साथ सेवा का संकल्प, एसएसबी के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़

Dec 17, 2025 - 20:46
 0  24
भारत–नेपाल सीमा पर मानवता की मिसाल, एसएसबी ने लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर, सीमा सुरक्षा के साथ सेवा का संकल्प, एसएसबी के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़

44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज द्वारा सशस्त्र सीमा बल के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य, एकता एवं जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के सहयोग से विशेष मानव स्वास्थ्य शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर “एफ” समवाय नगरदेही अंतर्गत सीमा चौकी भंगहा बाजार वेब्रिएंट विलेज में आयोजित हुआ।इस आयोजन को सीमा क्षेत्र में विश्वास, सौहार्द एवं सुरक्षा चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। शिविर में सीमावर्ती क्षेत्रों के पुरुषों, महिलाओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र की जनता के बीच एकता एवं विश्वास को सुदृढ़ करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय आबादी को बुनियादी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।मानव स्वास्थ्य शिविर में रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की ओर से डॉ. प्रमोद तिवारी (सर्जन), डॉ. सत्य प्रकाश (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. प्रीति कुमारी (गैस्ट्रोलॉजिस्ट), अपूर्वा सिन्हा (जनरल), सुभाष चंद्र भारती (जनरल फिजिशियन), डॉ. गुलाबफसा अफजल एवं डॉ. रिया प्रियलवदा (गैस्ट्रोलॉजिस्ट) ने मरीजों का उपचार किया। वहीं पशु चिकित्सा शिविर में मेनाटांड़ प्रखंड के भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ. मो. अमानुल्लाह द्वारा पशुओं का इलाज किया गया।कार्यक्रम में सिकटा विधानसभा के जनता दल यूनाइटेड विधायक श्री समृद्ध वर्मा, एपीएफ नेपाल के एसपी श्री पूरणचंद भट्ट, 44वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी, द्वितीय कमान अधिकारी श्री गोविंद कुमार ठाकुर, उप कमांडेंट श्री कृष्ण कुमार, एपीएफ डीएसपी श्री विष्णु राज उप्रति, निरीक्षक/सामान्य हरिचंद खड़का सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मौके पर कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि इस शिविर में भारत और नेपाल के कुल 750 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जबकि पशु चिकित्सा शिविर में 48 पशु स्वामियों के 187 पशुओं का इलाज कर मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0