होटल पार्क ईन के सौजन्य से गरीब भी उठा रहे लजीज व्यंजन का लुत्फ

लाॅकडाउन के दौरान रामाशंकर ने बांटे मिष्टान्न

May 7, 2020 - 13:03
 0  12
होटल पार्क ईन के सौजन्य से गरीब भी उठा रहे लजीज व्यंजन का लुत्फ

रांची : कोरोना से बचाव के लिए किए गए लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन की परेशानियों को देखते हुए पूजा रेस्टोरेंट (होटल पार्क इन) के संचालक रामाशंकर प्रसाद तकरीबन रोज दो-ढाई सौ गरीबों को अलग-अलग प्रकार के व्यंजन परोस रहे हैं। इसके तहत उनके सौजन्य से आज गुरुवार को लगभग पांच सौ गरीबों के बीच बिहार-झारखंड का लोकप्रिय मिष्ठान “मालपुआ” का वितरण किया गया। गरीब लोगों के बीच स्वादिष्ट मिष्टान्न मालपुआ का वितरण आकर्षण का केंद्र बना रहा।

गौरतलब है कि होटल संचालक व समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब वृद्ध, महिलाओं व बच्चों को विगत 25 मार्च से विभिन्न प्रकार के व्यंजन खिला रहे हैं। उनकी ओर से कभी दोपहर का भोजन, कभी शाम के नाश्ते में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान गरीबों के बीच बांटे जाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन की अवधि तक गरीबों को भोजन कराने का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल झा, अभय मिश्रा, मुन्ना सिंह,अंकित कलवार, विजय शर्मा, श्रीधर सिंह, आदित्य, पूजा सहित अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0