हुसैन ऑर्गनाइजेशन ने कोरोना वायरस से बचाव को किया जागरूक

Feb 6, 2020 - 14:27
 0  10
हुसैन ऑर्गनाइजेशन ने कोरोना वायरस से बचाव को किया जागरूक

रांची : कोरोना वायरस से बचाव को लेकर हुसैन ऑर्गनाइजेशन की राज्य सचिव केसा ज़हरा के नेतृत्व में आज ठेला खुमचा और दुकानदार लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया। केसा ज़हरा ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। हुसैन ऑर्गनाइजेशन के द्वारा रुमाल, मुंह मे लगाने वाला मास्क लोगो के बीच वितरण किया गया। केसा ज़हरा ने लोगों को वायरस के लक्षणों में बुखार आना, सिर दर्द, जुकाम एवं मरीजों को सांस लेने कठिनाई होती है। बचाव के लिए लोगों को भीड़ में नहीं जाना चाहिए। जाना पड़े तो मास्क लगा कर जाएं। इसके अलावा मांस-मछली, मसालेदार भोजन ग्रहण नहीं करें तो बेहतर है। क्योंकि विश्व में इस वायरस से बचाव के लिए कोई दवा अबतक नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि लोगों साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। भोजन करने से पहले साबून से हाथ साफ करें। कोरोना वायरस के संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर इसकी तत्काल सूचना नजदीकी अस्पताल को दें। पीड़ित मरीज को अस्पताल में भर्ती कराएं। मौके पर हसीन, सानिया, वासिया यमन, सना, शमाम,वली, माज़ आदि साथ थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0