हुल क्रांतिकारी वीरों का बलिदान अविस्मरणीय: आलमगीर आलम

Jun 30, 2021 - 15:07
 0  9
हुल क्रांतिकारी वीरों का बलिदान अविस्मरणीय: आलमगीर आलम

रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने अपने आवासीय कार्यालय पर हूल क्रांति वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी I
हुल दिवस पर शहीदों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के जनक, संथाल विद्रोह के अग्रणी सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव भाइयों , क्रांतिकारी बहनें फूलो-झानो का बलिदान अविस्मरणीय है। हूल दिवस पर हम सब असंख्यवीरों को कोटि-कोटि​ नमन करते हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य वीर सपूतों की भूमि है। जब कभी भी किसी ने अन्याय करने की साजिश की, हमारे धरती पुत्र उठे हैं और उस अन्याय के खिलाफ जन क्रांति का अभियान चलाया है । उन्होंने कहा कि हूल दिवस हमारे क्रांतिकारी वीरों को समर्पित है, जो झारखंड राज्य के विरासत का एक अभिन्न अंग है ।
मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव दीपिका पांडे सिंह , विधायक उमाशंकर अकेला , विधायक अंबा प्रसाद , भारतीय युवा कांग्रेस सचिव श्वेता सिंह , प्रदेश कांग्रेस नेता शशिभूषण राय, जगदीश साहू , एनूल हक , सुखदेव सेठ सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0