हाइड्रा को उठाने के दौरान तीन बिजली के पोल गिरे , कोई हताहत नहीं

आनन फानन में बिजली विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। बिजली विभाग ने बहाल बिजली को फिलहाल काट दिया है और पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया

May 26, 2021 - 10:13
 0  6
हाइड्रा को उठाने के दौरान तीन बिजली के पोल गिरे , कोई हताहत नहीं

सिन्दरी : एसीसी सिन्दरी हनुमान मंदिर गेट पर बल्कर द्वारा जमीन पर गिरे हाइड्रा को उठाने के दौरान तीन बिजली के पोल गिर गए। जिससे कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन

क्षेत्र की बिजली पूर्णतः बाधित हो गई। बाधित बिजली को लेकर लोगों ने जमकर बवाल काटा। मौके पर सिन्दरी पुलिस भी मौजूद रही।


घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एसीसी मुख्य गेट के समीप हाइड्रा गाड़ी संख्या जे एच 01 ए के 7911 घूमाने के दौरान पलट गई। जिसे उठाने के लिए पहुँची रानी सती इंटरप्राइजेज के बल्कर गाड़ी संख्या एन एल 01 ए डी 2309 खींचने लगा। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी कर उठाए जाने के क्रम में हाइड्रा पुनः पलट गया और क्षेत्र में जारी बिजली व्यवस्था ठप हो गई। हालांकि कोरोना के कारण दोपहर तीन बजे हुई इस घटना के दौरान कोई बाहर नहीं निकला था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। चालू बिजली व्यवस्था के हालात में बिजली विभाग के तीन पोल जमीन पर गिर गए और बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। आनन फानन में बिजली विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। बिजली विभाग ने बहाल बिजली को फिलहाल काट दिया है और पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। हालांकि बाद में रिकवरी वैन को बुलाकर हाइड्रा को सुरक्षित उठा लिया गया है।
बिजली विभाग के कनिय अभियंता शशि मुंडा ने बताया कि तीन पोल सहित लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। घटना के कारण क्षेत्र में अगले दिन बिजली बहाल होने की संभावना बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0