हरमू अस्पताल के रक्तदान शिविर में डॉ.सुहाष तेतरवे ने 63वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान
41यूनिट रक्त संग्रहित
रांची। राजधानी स्थित ख्याति प्राप्त चिकित्सा संस्थान “हरमू अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर” में मेडिकल हेल्थ एडवाइजरी ट्रस्ट के सौजन्य से झारखंड रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 41 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के अधीक्षक डॉ.विवेक कुमार कश्यप, एमिटी विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ.रमन झा तथा रिम्स ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ.सुषमा ने संयुक्त रूप से किया। हरमू अस्पताल के निदेशक डॉ.केनेथ तथा सफायर इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य अमित सिंह ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर की विशेष बात यह रही कि हरमू अस्पताल के निदेशक डॉ.सुहाष तेतरवे ने 63 वीं बार रक्तदान कर कीर्तिमान बनाया। मौके पर डॉ.विवेक कश्यप ने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है। वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण काल के समय रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया जाना पीड़ित मानवता की सेवा में काफी सहायक होगा। वहीं, एमिटी विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ.रमन झा ने कहा कि रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। शिविर में हरमू अस्पताल के मेडिकल हेल्थ एडवाइजरी ट्रस्ट के सचिव डॉ.अनल सिन्हा, सुशील कुमार, विनोद कुमार, मनीष कुमार ने भी रक्तदान कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन किया। हरमू अस्पताल के मेडिकल हेल्थ एडवाइजरी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ.वीके वर्मा ने शिविर के सफल संचालन के लिए अस्पतालकर्मियों व रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में हरमू अस्पताल के संतोष कुमार, सतीश कुमार, सुमन, प्रीति, निर्मला, सुकांति, संदीप व विजेंद्र ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0