हजारीबाग में जल्द शुरू हो राम मंदिर का निर्माण,सिर्फ घोषणाओं की राजनीति न करें जयंत सिन्हा : संजय मेहता

Mar 18, 2020 - 17:29
 0  15
हजारीबाग में जल्द शुरू हो राम मंदिर का निर्माण,सिर्फ घोषणाओं की राजनीति न करें जयंत सिन्हा : संजय मेहता

हजारीबाग : आम आदमी पार्टी के बरही विधानसभा से प्रत्याशी रहे संजय मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा पर सीधा हमला बोला है । उन्होंने कहा है कि जयंत सिन्हा सिर्फ घोषणाओं की राजनीति कर रहे हैं । इस बावत उन्होंने तथ्य पेश करते हुए लिखा है कि दिनांक 27 मार्च 2018 को सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग डेमोटांड स्थित अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि हजारीबाग में गुजरात और दिल्ली के अक्षरधाम जैसा भव्य राम मंदिर बनेगा । उन्होंने यह भी कहा था कि आने वाले तीन साल में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा।

Image result for जयंत सिन्हा ने हजारीबाग

पुनः 17 मार्च 2020 को सदन में सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हम हजारीबाग में राम मंदिर बनाएंगे । जयंत सिन्हा के द्वारा सदन में कहे गए इस वक्तव्य से उनके द्वारा पूर्व में 27 मार्च 2018 को की गई घोषणा स्वतः झूठी साबित हो जाती है । सदन में जयंत सिन्हा द्वारा कही गयी बातों से स्पष्ट है कि जिस मंदिर निर्माण को तीन वर्ष में पूरा करने की बात जयंत सिन्हा द्वारा कही गयी थी उसके निर्माण की शुरुआत भी दो वर्ष में नहीं हो पायी है ।सिर्फ बड़ी – बड़ी बात बोलकर लोगों को भ्रमित किया जाना उचित नहीं है । घोषणाओं की राजनीति को जनता समझ रही है । इसलिए जयंत सिन्हा से अनुरोध है कि घोषणाओं की राजनीति न करें। राम मंदिर निर्माण विषय को गंभीरता से लें । हम भी चाहते हैं हजारीबाग में भव्य राम मंदिर बने । हमारा भी सहयोग होगा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0