स्व.राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत : शशिभूषण राय

May 21, 2021 - 11:48
 0  8
स्व.राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत : शशिभूषण राय

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता शशिभूषण राय ने मजदूर और श्रमिक भाईयों संग पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व.राजीव गांधी समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहते थे। राष्ट्र के नवनिर्माण के प्रति उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने आधुनिक भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सूचना क्रांति,पंचायती राज, उच्च शिक्षा,महिला विकास, देश की शांति और सद्भावना के लिए स्व.गांधी द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं। देश के युवाओं के लिए वे प्रेरणा स्रोत हैं।
मौके पर श्रमिकों के बीच ब्रेड, राशन , फल,मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इसके पूर्व स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर सबों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मौके पर सायमन, प्रशांत, महेश, राजेश ,शक्ति, सोनू , बीरबल साव सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0