स्वास्थ्य मंत्री से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल

Jul 28, 2021 - 17:13
 0  7
स्वास्थ्य मंत्री से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल

रांची। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर फार्मेसी छात्रों के मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में आमिर हाशमी ने बताया कि सत्र 17-19 के छात्रों का अंतिम वर्ष का परीक्षा नहीं हो पाया है। पिछले पांच बार परीक्षा की तिथि निकाली गई, लेकिन किसी कारणवश बार-बार उसे रद्द कर दिया जाता है। जिसे लेकर एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला। मंत्री ने इस मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिकारियों को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया एवं छात्रों को आश्वस्त कराया है कि परीक्षा जल्द से जल्द कराई जाएगी और परीक्षा की तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक शारिक अहमद,एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विक्की ठाकुर, जि़ला उपाध्यक्ष मो.अमन अहमद, जि़ला सचिव इमरान हाशमी एवं फार्मेसी के छात्र उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0