स्वयंसेवी संस्था “गूंज” ने अनाथ बच्चों, विधवाओं और बेसहारा वृद्धजनों के बीच बांटे खाद्यान्न

Apr 28, 2020 - 10:49
 0  11
स्वयंसेवी संस्था “गूंज” ने अनाथ बच्चों, विधवाओं और बेसहारा वृद्धजनों के बीच बांटे खाद्यान्न

रांची/पूर्वी सिंहभूम : कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान विशेष रुप से गरीबों को हो रही परेशानियों को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था “गूंज” की ओर से गरीबों को सहायता पहुंचाने का सिलसिला जारी है।

इस क्रम में सोमवार को गूंज के झारखंड-उड़ीसा राज्य समन्वयक सुरेश कुमार के नेतृत्व में संस्था की टीम ने पूर्वी सिंहभूम के पटमदा और बोड़ाम प्रखंड स्थित खेरिया, साबरमती, कोनकादासा, टांगर, सूत्तरीहुली गांव में जाकर राहत सामग्री पहुंचाया। इसके तहत गांव के बेहद गरीब परिवारों को चिन्हित कर अनाथ बच्चों, विधवाओं,बेसहारा महिलाओं और वृद्धजनों के बीच चावल, दाल, सब्जी, तेल, नमक, सोयाबीन, साबुन, बिस्किट आदि सामग्री का वितरण किया गया। श्री कुमार ने बताया कि लगभग ढाई सौ गरीबों के बीच राहत सामग्री बांटे गए। इस कार्य में स्थानीय ग्रामीण दयामह महतो, रंथू महतो सहित अन्य ने सहयोग किया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन कराने और उनके बीच राशन सामग्री बांटने का क्रम लॉकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा। संस्था की ओर से विभिन्न स्थानों पर गरीबों को चिन्हित कर मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा के इस कार्य में कई समाजसेवियों का भी सहयोग “गूंज” को प्राप्त हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0