स्वयंसेवी संस्था गूंज ने निर्मला कुष्ठ काॅलोनी में बांटे खाद्यान्न

पीड़ितों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : सुरेश कुमार

Apr 14, 2020 - 19:17
 0  13
स्वयंसेवी संस्था गूंज ने निर्मला कुष्ठ काॅलोनी में बांटे खाद्यान्न

रांची : वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान गरीबों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं भी राहत कार्य में जुटी हैं। इस क्रम में नई दिल्ली स्थित ख्यातिप्राप्त सामाजिक संगठन ‘गूंज’ की झारखंड राज्य इकाई के सौजन्य से राजधानी के ओवरब्रिज (मेन रोड) के नीचे स्थित निर्मला कुष्ठ कॉलोनी में रहनेवाले रोगियों के 45 परिवारों के बीच राशन वितरण किया गया। एनजीओ ‘गूंज’, (नई दिल्ली) के झारखंड राज्य प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। गरीबों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान उत्पन्न परिस्थतियों को देखते हुए गरीबों को हर संभव सहयोग करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं से आगे आने की अपील की। इस अवसर पर समाजसेवी दीपक प्रसाद, संजय सहाय सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0