सीएम ने मुख्य सचिव को दिए दिशा-निर्देश,बोले राज्य में कानून व्यवस्था सख्ती से बहाल करे

सीएम ने मुख्य सचिव को दिए दिशा-निर्देश,बोले राज्य में कानून व्यवस्था सख्ती से बहाल करे

रांची : गिरिडीह में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा पर हुए पथराव को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्य सचिव को राज्य में कानून व्यवस्था को बिना किसी भेद भाव के सख्ती और संवेदनशीलता के साथ बहाल करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में राज्य की एकता अखंडता को तोड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही मुख्य सचिव ने रांची में गृह सचिव, डीजीपी व अन्य आलाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सभी जिलों के पुलिस और जिला प्रशासन को पूरी कड़ाई से विधि-व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया कि वे जुलूस, सभा व अन्य कार्यक्रमों के दौरान पूरी तत्परता से विधि व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाएं। आशंका का आकलन पहले करें।

सूबे के मुखिया का जनता से अपील- झारखंड की एक नयी राह बनी है। इसमें हम सब मिलकर एकता और अखंडता के साथ नये झारखंड का निर्माण करें। एक ऐसा झारखंड बनायें जिसमें सभी पंथ सभी विचारधारा और सभी मत के लोग एक साथ प्रेम पूर्वक मिलजुलकर रह सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0