सामाजिक संस्थाओं के सौजन्य से टीकाकरण शिविर आयोजित

कोरोना से बचाव के लिए रक्षा कवच है वैक्सीनेशन : डॉ.महुआ माजी

Jun 27, 2021 - 15:45
 0  12
सामाजिक संस्थाओं के सौजन्य से टीकाकरण शिविर आयोजित

रांची। युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति एवं उदय शंकर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से रविवार को कोविड-19 से बचाव के लिए पांचवा वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। इसमें 80 लोगों का वैक्सीनेशन करवाया गया। संस्था की ओर से अब तक लगाए गए टीकाकरण शिविर में कुल 580 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इस संबंध में युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि संस्था की ओर से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन के सहयोग से मोबाइल वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे टीकाकरण को बढ़ावा मिल रहा है। संस्था की संरक्षक झारखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. महुआ माजी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण एक ठोस सुरक्षा कवच है। उन्होंने लोगों से आवश्यक रूप से टीका लेने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन में संरक्षक दीपक ओझा, नितीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुस्कान पाठक, सह सचिव गीता शर्मा, सविता जायसवाल, संजीव,संतोष गुप्ता, नितिन सिरमौर, राजीव पांडे,नीतू सिंह, समीर अखौरी, बंटी सिंह राजपूत, तुषार चौरसिया, अंश जयसवाल, अमन साहू, दीपांजलि, बाबा ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0