सामाजिक संगठन ‘युवा झारखंड’ ने जरूरतमंदों के बीच बांटे भोजन

Jun 5, 2021 - 16:39
 0  11
सामाजिक संगठन ‘युवा झारखंड’ ने जरूरतमंदों के बीच बांटे भोजन

रांची। सामाजिक संस्था “युवा झारखंड” की ओर से सेवा ही लक्ष्य मुहिम के तहत गरीबों और जरूरतमंदों के बीच पौष्टिक भोजन व अन्य जरूरी सामग्री वितरण करने का सिलसिला निरंतर जारी है। इस क्रम में जामताड़ा विधायक, झारखंड हज कमिटी के चैयरमैन एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी भी जुड़े और उन्होंने जरूरमंदों के बीच भोजन एवं पानी का वितरण किया।
डॉ. इरफान अंसारी ने युवा झारखंड की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए देखना एक सुखद अनुभूति देता है‌। इस सेवाकार्य की जितनी भी सराहना की जाए कम है।
मौके पर युवा झारखंड के संरक्षक अर्शे आलम, सचिव गुलाम गौश (अरशद कुरेशी), छोटू यादव, अभिषेक सिंह उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0