सांसद के बुक बैंक पहुंचे विधायक सीपी सिंह, कहा, जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान साबित होगा बुक बैंक

Jun 22, 2021 - 12:54
 0  7
सांसद के बुक बैंक पहुंचे विधायक सीपी सिंह, कहा, जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान साबित होगा बुक बैंक

रांची। रांची के विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा संचालित बुक बैंक का अवलोकन किया। सांसद के केंद्रीय कार्यालय में स्थित बुक बैंक के अवलोकन के क्रम में विधायक श्री सिंह ने पुस्तक लेने आए कई बच्चों को पुस्तकें भी दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने सांसद द्वारा स्थापित बुक बैंकिंग सराहना की और कहा कि सांसद द्वारा की गई यह पहल बहुत ही अनूठी है। इस बुक बैंक के माध्यम से क्षेत्र के कई बच्चों का कल्याण होगा। समाज में ऐसे कई बच्चे हैं, जो पुस्तकों के अभाव में अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते, उनकी प्रतिभाएं दबकर रह जाती हैं। ऐसे बच्चों के लिए यह बुक बैंक वरदान साबित होगा और क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक इस बुक बैंक का लाभ ले सकेंगे। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने विधायक को बुक बैंक के विषय में बताया और इसके स्थापना और उद्देश्य की विस्तृत जानकारी उन्हें दी। श्री सेठ ने कहा कि बुक बैंक की स्थापना का उद्देश्य ऐसे बच्चों तक पुस्तकें पहुंचाना है, जिनकी पढ़ाई पुस्तकों के अभाव में बाधित होती है। नवंबर 2020 में बुक बैंक की स्थापना के बाद से बड़े पैमाने पर समाज के लोग पुस्तकों में सहयोग कर रहे हैं। समाज के सहयोग से इस बुक बैंक का संचालन किया जा रहा है। श्री सेठ ने ऐसे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने यहां पुस्तकें दी। श्री सेठ ने बताया कि बुक बैंक में अब तक लगभग एक लाख पुस्तकों का संग्रह हो चुका है और 17676 पुस्तकें बच्चों को निर्गत की जा चुकी है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे पुस्तकें अवश्य ले जाएं और इससे ज्ञानार्जन करें। यही ज्ञान उनके जीवन में, समाज को राष्ट्र को काम आने वाला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0