समाजसेवी सुधांशु सुमन वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए नियमित कर रहे नवग्रह शांति जाप

अनुष्ठान में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य रामजीवन झा हो रहे शामिल

Apr 15, 2020 - 10:37
 0  19
समाजसेवी सुधांशु सुमन वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए नियमित कर रहे नवग्रह शांति जाप

रांची : वैश्विक महामारी कोरोना से संपूर्ण विश्व और भारत को मुक्ति दिलाने व समस्त मानव जाति के कल्याण के उद्देश्य से समाजसेवी सुधांशु सुमन बीते 21 दिनों से अपने आवास पर नव ग्रह शांति जाप और हवन कर रहे हैं। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य रामजीवन झा सहयोग कर रहे हैं। श्री सुमन ने कहा कि नव ग्रह शांति पाठ और हवन से प्रकृति में शुद्धता और मनुष्य के विचारों में सकारात्मकता आती है। इससे मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोनावायरस के खिलाफ जंग का आह्वान किया जाना एक सकारात्मक पहल है। इसमें सबों की सहभागिता जरूरी है। घरों में आध्यात्मिक व धार्मिक गतिविधियों से वातावरण में शुद्धता आती है। श्री सुमन ने देशवासियों से आग्रह किया है कि आएं हम सब कोरोनावायरस मुक्त भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लें। लाॅकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। घरों में रहकर आध्यात्मिक ज्ञानवर्द्धन के लिए धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0