समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने गरीबों के बीच बांटे भोजन

Mar 27, 2020 - 14:21
 0  13
समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने गरीबों के बीच बांटे भोजन

रांची : राजधानी के हटिया स्टेशन रोड निवासी होटल संचालक व समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर लाॅकडाउन के दौरान पीड़ित मानवता के सेवार्थ गरीबों को प्रतिदिन भोजन कराने का संकल्प लिया है। इसके तहत सड़कों और फुटपाथ पर भोजन की तलाश में रहने वाले बेहद गरीब व लाचार लोगों को उन्होंने शुक्रवार को भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया। इस कार्य में उन्होंने पुलिस-प्रशासन के सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस पुनीत कार्य में उनके पुत्र आदित्य कुमार सहित अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री प्रसाद ने कहा कि पीड़ितों की सेवा करने से उन्हें सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान प्रतिदिन भोजन से वंचित गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0