समाजसेवी राजेंद्र सिंह ने डीआईजी राजीव रंजन सिंह का किया अभिनंदन

Jul 28, 2021 - 17:11
 0  12
समाजसेवी राजेंद्र सिंह ने डीआईजी राजीव रंजन सिंह का किया अभिनंदन

रांची। शहर के जाने-माने व्यवसायी व समाजसेवी राजेंद्र सिंह ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार अधिकारी व झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) के डीआईजी राजीव रंजन सिंह को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मौके पर उन्होंने श्री सिंह के सुखमय जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
गौरतलब है कि इसके पूर्व श्री सिंह हटिया में आरक्षी उपाधीक्षक, रांची में यातायात पुलिस अधीक्षक व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, कोल्हान प्रमंडल में डीआईजी के पद पर सेवारत रहे हैं। उनकी पहचान एक जांबाज पुलिस अधिकारी के रूप में है। अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से वे पुलिस विभाग के अलावा जनता के बीच भी एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने में सफल रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0