समाजसेवी गोपाल कृष्ण झा का कुशल क्षेम जानने उनके आवास पहुंची एआईएसएम जेडब्ल्यूए की टीम
रांचीः ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआईएसएम जेडब्लूए) की टीम रविवार को प्रदेश सलाहकार व समाजसेवी गोपाल कृष्ण झा का कुशलक्षेम जानने बिरसा चौक स्थित उनके आवास पहुंची। इसमें मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया,प्रदेश महासचिव जितेंद्र ज्योतिषी और रांची प्रमंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह उपस्थित थे। विदित हो कि कुछ दिनों से बीमार चल रहे समाजसेवी व भारतीय सेना के सेवानिवृत्त काॅम्युनिकेशनकर्मी गोपाल कृष्ण झा पूर्व राष्ट्रपति डाॅ.नीलम संजीवा रेड्डी के एसपीजी ग्रुप में भी सेवारत रहे हैं। फिलवक्त वे समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। एसोसिएशन के पदधारियों ने श्री झा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0