समाजसेवियों के सौजन्य से डेढ़ सौ गरीबों को कराया गया भोजन

हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल में लॉकडाउन के 38 वें दिन लंगर जारी

May 1, 2020 - 13:12
 0  7
समाजसेवियों के सौजन्य से डेढ़ सौ गरीबों को कराया गया भोजन

रांची/हटिया : लॉकडाउन के दौरान तुपुदाना (आरके मिशन रोड) स्थित हैप्पी चिल्ड्रन स्कूल परिसर में गरीबों के लिए प्रतिदिन लंगर चलाया जा रहा है। इसके तहत आज लॉकडाउन के 38वें दिन हटिया क्षेत्र के समाजसेवी व भगत किराना स्टोर के संचालक रोहित कुमार के सौजन्य से आज शुक्रवार को लगभग डेढ़ सौ गरीबों को दोपहर का भोजन कराया गया। इस संबंध में समाजसेवी दिलबाग सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान खासकर गरीबों को हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्होंने प्रतिदिन दोपहर का भोजन कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत आसपास के इलाकों के गरीबों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवियों द्वारा भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। पीड़ित मानवता के प्रति उनके इस उत्कृष्ट कार्य में ऑल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस की हटिया-तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष शांति सिंह, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता लाल कालीनाथ शाहदेव, प्रयास डेवलपर्स, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित अन्य का भी सहयोग मिल रहा है। श्री सिंह ने बताया कि लाॅकडाउन की अवधि तक गरीबों को भोजन कराने का क्रम जारी रहेगा। इसके अलावा बेघर, बेसहारा और जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री का वितरण भी किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0