श्री श्याम महोत्सव सह निशान(ध्वजा) पूजन एवं संर्कीतन का आयोजन हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में कल

Feb 18, 2020 - 14:10
 0  13
श्री श्याम महोत्सव सह निशान(ध्वजा) पूजन एवं संर्कीतन का आयोजन हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में कल

रांची : हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में 19 फरवरी,बुधवार को विजया एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्याम वार्षिकोत्सव सह निशान पूजन एवं संर्कीतन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से करेगा। खाटुवाले श्री श्याम प्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा।श्री श्याम वार्षिकोत्सव पर बाबा को रिझाने एवं भक्तों को झूमाने कोलकाता से सुप्रसिद्ध भजन गायक पारस बगडिया पहली बार राँची आ रहे हैं।
रात्रि 9 बजे बाबा की दिव्य ज्योत प्रज्जवलित मण्डल के सदस्य एवं राँची के प्रख्यात चिकित्सक डा सुनील रूंगटा सपत्नी करेगे। बाबा को फल,मेवा,दूध,रबड़ी इत्यादि का भोग लगाया जाएगा।
श्री श्याम मित्र मण्डल राँची के श्रद्धालुगण प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम प्रभु के केन्द्र स्थल श्री खाटु धाम फाल्गुन मेले में बाबा के दरबार में हाजरी लगाने के लिए 25 फरवरी को राँची से श्री खाटु धाम के लिए प्रस्थान करेगे।
श्री खाटु धाम में श्याम प्रेमी बाबा को 18 किलोमीटर पैदल यात्रा कर श्री श्याम ध्वजा(निशान)अर्पण करेगे। खाटु धाम में बाबा को निशान ध्वजा अर्पित करने वाले सभी श्रद्धालुगण इस दिन निशान पूजन एवं संकल्प करेगे।

परम्परा के अनुसार मान्यता यह है कि जो भी श्रद्धालुगण निशान यात्रा करते है बाबा भी उनके संग संग चलता है।
और जो श्रद्धालु खाटु धाम नहीं जा रहे होते है वे अपने मन की बात निशान को स्पर्श कर कह देते है और वो दिल की अरदास बाबा तक पहुंच जाती है।


निशान पूजन उपरांत धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए निशान ध्वजा दो दिन मंदिर में ही स्थापित रहेगे। श्री श्याम मित्र मण्डल राँची के श्रद्धालुगण 25 फरवरी को श्री खाटु धाम चार दिवसीय यात्रा में निकल जाएगे।
श्री श्याम मित्र मण्डल राँची के अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से श्री श्याम वार्षिकोत्सव सह निशान पूजन में आने का आग्रह किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0