श्रमिक स्पेशल ट्रेन: तिरुअनंतपुरम से 1200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर जसीडीह पहुंची विशेष ट्रैन

May 4, 2020 - 13:33
 0  11
श्रमिक स्पेशल ट्रेन: तिरुअनंतपुरम से 1200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर जसीडीह पहुंची विशेष ट्रैन

देवघर : लाॅॅकडाउन के कारण केरल में फंसे 1200 प्रवासी श्रमिक सोमवार की दोपहर जसीडीह स्टेशन पहुंचे। तिरुअनंतपुरम से निकली ट्रेन सोमवार तकरीबन 3.30 बजे देवघर के जसीडीह स्टेशन पर पहुंची।

ज्ञात हो कि पहले इस स्पेशल ट्रेन को हटिया स्टेशन तक लाने की योजना थी। लेकिन अंतिम समय में जसीडीह तक ट्रेन को लाने का फैसला लिया गया, क्योंकि ट्रेन में अधिकतर श्रमिक साहिबगंज जिला के हैं। यह विशेष एक्सप्रेस ट्रेन केरल के तिरुअनंतपुरम स्टेशन से 1200 प्रवासी झारखंड के लोगों को लेकर शनिवार को रवाना हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0