शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनसेवा का संकल्प आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों का होगा सर्वे : भोलू सिंह

Jul 11, 2021 - 13:39
 0  10
शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनसेवा का संकल्प आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों का होगा सर्वे : भोलू सिंह

रांची। अखिल भारतीय लोक कल्याण संस्था की बैठक पिस्कामोड़ (लक्ष्मीनगर) स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में स्वास्थ्य,शिक्षा और पर्यावरण आदि मुद्दे पर चर्चा हुई। भोलू सिंह ने स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही धन है। गांव के ऐसे लोग जो पैसों के अभाव में अपना सही इलाज नहीं करा पा रहे हैं, उस गांव के मुखिया से मिलकर उनका सर्वे किया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अभिषेक शर्मा ने शिक्षा पर जिक्र करते हुए कहा गरीबी के कारण गांव के विद्यार्थी स्मार्ट मोबाइल खरीदने में असमर्थ हैं। जिससे ऑनलाइन क्लासेज नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे गरीब विद्यार्थियों का सर्वेकर जल्द ही शिक्षा मंत्री से मिलकर ऑनलाइन क्लासेज के समस्या समाधान के लिए आग्रह किया जाएगा। पर्यावरण पर चर्चा करते हुए संस्था के गार्मेंट भगत ने कहा कि प्रकृति में हरियाली एवं भरपूर ऑक्सीजन के लिए पौधारोपण किया जाएगा।बैठक में संस्थापक अभिषेक कुमार,अध्यक्ष भोलू सिंह, उपाध्यक्ष उदय विश्वकर्मा, सचिव विकास कुमार,उप सचिव सुजीत कुमार,कोषाध्यक्ष गॉरमेंट भगत, उप कोषाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल, मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा सहित रौशन कुमार, केशव झा, राजकुमार , अमन कुमार गुप्ता, रवि कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोलू सिंह, संचालन शिव किशोर शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक शर्मा ने किया। उक्त जानकारी
विकास कुमार वेदांत ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0