वैश्विक आपदा कोरोना के विरुद्ध जंग मे जन अधिकार मंच एक बार फिर से आगे आया है ।

पिछले वर्ष भी जन अधिकार मंच के द्वारा लगातार दो महीने तक जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराया गया था ।

May 24, 2021 - 13:01
 0  7
वैश्विक आपदा कोरोना के विरुद्ध जंग मे जन अधिकार मंच एक बार फिर से आगे आया है ।

सिंदरी से रतन अग्रवाल की रिपोर्ट

सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत सिन्हा द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया । जिस नबंर पर कोरोना प्रभावित मरीज या उसके परिजन फोन करके मदद ले सकते है । अजीत सिन्हा ने मंच की इस पहल की सरहाना करते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी जन अधिकार मंच के द्वारा लगातार दो महीने तक जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराया गया था । संयोग से उस कार्यक्रम का प्रारंभ भी मेरे द्वारा किया गया था। उन्होंने मंच को इस कठिन काल मे मानव सेवा मे आगे रहने के लिए साधुवाद दिया । मौके पर उपस्थित मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कोरोना की लड़ाई मे सामूहिक प्रयास तथा टीम भावना से कार्य करने की आवश्यकता बताई । संभावित तीसरे लहर के खतरे को देखते हुए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर को उपयोगी बताया साथ ही यह भरोसा दिलाया कि मंच का प्रत्येक स्वयंसेवक इस आपदा मे सिन्दरी वासियो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक है । इस संक्षिप्त कार्यक्रम मे देवनंदन सिंह, रामजतन राम, अजय पाठक, विनोद राम, प्रभाकर मिश्रा, सौरभ सिंह, सुशांत महतो, संपा शील, राजकुमारी देवी, एवं दुलाल उपस्थित थे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0