विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों का तरबुज खरीद कर किया सहयोग

Jun 5, 2021 - 16:22
 0  6
विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों का तरबुज खरीद कर किया सहयोग

रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं और सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे ट्रस्ट के सदस्यों ने जरूरतमंद एवं निर्धन किसानो से तरबुज खरीद कर गौ सेवा कर रहे है। ट्रस्ट के सदस्य शनिवार को कांके प्रखंड के सुकरहुटू गाँव स्थित राँची गौशाला मे रहने वाली गौ माताओं को संस्था के सदस्यों ने शीतल सेवा तरबूज खिलाकर गौ सेवा की और विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था के सदस्यों के द्वारा पोधा रोपण भी किया गया वहाँ उपस्थित गुरु जी के शिष्यों ने गौ माता को चंदन- वंदन माल्यार्पण कर गौ पूजा किया एव उसके पश्चात संस्था के सदस्यों ने गौ माता को तरबूज खिलाकर गौ सेवा की। गौ सेवा के सभी कार्य सुकुरहुटु गौशाला के सह सचिव प्रमोद कुमार सारस्वत की देखरेख की गई।
कोरोना काल मे पिछले साल से ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा पुंदाग बस्ती मे सप्ताह के प्रत्येक रविवार को लगातार अन्नपूर्णा भोजन सेवा ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा निस्वार्थ भाव से जनवरी माह से लगातार की जा रही है इस बार करोना प्रकोप के बीच निर्धन किसानो से तरबुज खरीद कर लगातार गौ माता की सेवा निर्धन लाचार परिवार के सदस्यों के बीच तरबूज का वितरण का महान कार्य किया जा रहा है। गौ माता की सेवा छाजुराम अग्रवाल की स्मृति मे उनके भाई एवं संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल एवं उनके परिवार के सौजन्य से ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा की गई। सेवा के कार्य मे संस्था के सह संरक्षक बंसत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, संस्था के सदस्य पुर्णमल सर्राफ, नन्द किशोर चौधरी,सुरेश भगत सुरेश कुमार चौधरी, रमेन्द्र पाण्डेय, आलोक सिंह एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0