विधायक दीपक बिरुआ झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक मनोनीत

Jul 23, 2021 - 16:04
 0  9
विधायक दीपक बिरुआ झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक मनोनीत


रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने विधायक दीपक बिरुआ को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का केंद्रीय संयोजक मनोनीत किया। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, राजू महतो एवं सुबोध दांगी ने माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया। उपरोक्त नेताओं ने विधायक दीपक बिरुआ से आग्रह किया कि झारखंड आंदोलनकारियों के मामलों के निपटारे में अग्रणी भूमिका निभाएं। विधायक दीपक बिरुआ ने आश्वस्त किया कि झारखंड आंदोलनकारियों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और झारखंड आंदोलनकारियों को उनका वाजिब हक दिलवाने के दिशा में सतत प्रयासरत रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0