विधायक ढुल्लू महतो के करीबी चुनचुन-अशोक पर हुई गोलीबारी,बाल-बाल बचे

Apr 19, 2020 - 13:59
 0  12
विधायक ढुल्लू महतो के करीबी चुनचुन-अशोक पर हुई गोलीबारी,बाल-बाल बचे

बाघमारा : दो दिन पूर्व जेल से छूट कर आये विधायक ढुल्लू महतो के करीबी कतरास के चुनचुन गुप्ता और तेतुलमारी के अशोक ठाकुर पर गोलीबारी की घटना प्रकाश में आया है। सूत्रों के अनुसार घटना गुरुवार की दोपहर जोगता थाना क्षेत्र के नया मोड़ के पास की है।जहां दोनो मोड़ के पास किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियो ने अंधाधुन फायरिंग कर दी। दोनो किसी तरह जान बचाकर पास के दुकान में छुप गये। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से निकले किसी को कुछ पता नही चला। घटना की जानकारी के बाद जोगता सहित आसपास के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुची तथा छानबीन में जुटी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0