विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 फरवरी से

विधायी कार्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना लक्ष्य : रवीन्द्र नाथ महतो

Feb 8, 2020 - 14:33
 0  14
विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 फरवरी से

रांची : पंचम झारखंड विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए 11 और 12 फरवरी को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में दो दिवसीय प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने शनिवार को अपने कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा के सदस्यों को संसदीय विशेषाधिकार, सदन में जन सरोकार के मुद्दे उठाने के अवसर, विधायी एवं वित्तीय कार्य, प्रत्यायुक्त विधान, समिति व्यवस्था वित्तीय एवं अन्य विधायी कार्य प्रभावी विधायिका, विधायिका एवं विधायकों के समक्ष चुनौतियां आदि महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। इन विषयों पर विशेष रुप से व्याख्यान देने के लिए संविधान विशेषज्ञ जीसी मल्होत्रा, राज्य सभा के पूर्व अवर सचिव एनके सिंह, विधायी कार्यों के विशेषज्ञ चक्षु राय ने अपनी सहमति दी है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11फरवरी को पूर्वाह्न 11बजे करेंगे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के संसदीय कार्य मंत्री होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन झारखंड विधानसभा के सचिव द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को समारोह के दूसरे दिन राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0