विधानसभा चुनाव में दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी सदान विकास पार्टी : डॉ.आरपी साहू

Jul 29, 2021 - 11:01
 0  8
विधानसभा चुनाव में दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी सदान विकास पार्टी : डॉ.आरपी साहू

रांची। सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद साहू ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। राज्य के सभी जिलों में सदान विकास पार्टी की जिला कमेटियों का गठन शीघ्र किया जाएगा। कमेटी के विस्तार को लेकर आगामी आठ अगस्त को रांची में एक बैठक की जाएगी।
डॉ.साहू ने कहा कि अगली बैठक के स्थान व समय की जानकारी छह अगस्त को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सदान विकास पार्टी सर्वधर्म- समभाव के सिद्धांतों पर चलते हुए सभी समुदायों के लोगों के कल्याणार्थ कार्यरत है। संगठन का जनाधार बढ़ाने और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि सदान विकास पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रही है। जनसमस्याओं के निष्पादन के लिए पार्टी सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को समुचित सम्मान एवं स्थान देकर प्रत्याशी बनाया जाएगा। डॉ.साहू ने आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0