वार्ड 41 में लाभुकों के बीच गैस चुल्हा और सिलेंडर का वितरण

Jan 21, 2020 - 11:05
 0  17
वार्ड 41 में लाभुकों के बीच गैस चुल्हा और सिलेंडर का वितरण

रांची : एचईसी परिसर स्थित रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 41 मे पार्षद उर्मिला यादव ने बीपीएल लाभुकों के बीच गैस चुल्हा और सिलेंडर का वितरण किया। इस अवसर पर सेक्टर दो स्थित वार्ड कार्यालय सेवा चक्र में कुल 24 लाभुकों को गैस चुल्हा और सिलेंडर दिया गया। बीपीएल परिवारों को गैस चूल्हा दिए जाने के स्कीम के तहत लाभान्वित होने वाले लाभुको में सुधा सिन्हा, बबीता देवी, रंजनी देवी, अनीता देवी, पूनम सिंह, इतवारी देवी, पिंकी देवी, ममता देवी, सुकरी देवी, मीना उरांव, पुष्पा देवी, सत्मय देवी, सपना सिंह, नमिता देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, संगीता देवी, फुलमनी देवी, सावित्री देवी, पूनम देवी, ममता देवी और गायत्री देवी शामिल है। मौके पर समाजसेवी नीलमणि पाठक,बृजेश कुमार, अंबुज कुमार, सुनील कुमार, धनंजय पांडे, अनुराधा, मोनू व नीलू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0