वातावरण तथा ईंधन संरक्षण हेतु रांची के 1200 प्रतिभागियों ने की पदयात्रा
रांची : पूर्वी क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक के बी सिंह ने गेल इंडिया लिमिटेड के सक्षम फिट अभियान का शुभारंभ रांची के श्री जगन्नाथ एच.इ.सी मैदान से आज किया, 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने ध्रुवा गोल चक्कर तक लगभग 3 किलोमीटर की पदयात्रा में भाग लिया . पदयात्रा को गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा सक्षम 2020 अभियान के तहत आयोजित किया गया था , यह अभियान पीसीआरए द्वारा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में आयोजित किया गया था.
इस पद यात्रा का उद्देश्य लोगों के मध्य इंधन संरक्षण हेतु जागरूकता उत्पन्न करना है, छोटी दूरी के लिए पदयात्रा करना ना केवल इंधन के बचत का स्रोत है बल्कि इससे वातावरण भी सुरक्षित रहता है इस अवसर पर पूर्वी क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक के बी सिंह ने कहा के यह एक छोटी शुरुआत है जिससे हर व्यक्ति अपने स्तर पर योगदान दें कर इसे बड़ा बना सकता है जिससे बदलाव आने की संभावना है. जब हम छोटी दूरी के लिए पदयात्रा प्रारंभ करते हैं इसके विभिन्न लाभ प्राप्त होते हैं व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होता है, एवं ईंधन का भी संरक्षण होता है तथा कार्बन फुटप्रिंट कम होता है , अतः प्रत्येक व्यक्ति मोटर चलित वाहन का उपयोग छोड़कर पैदल चलने का निर्णय ले सकता है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0