वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता और पत्रकारों की चुनौतियां” विषयक संगोष्ठी कल

Aug 14, 2021 - 15:33
 0  9
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता और पत्रकारों की चुनौतियां” विषयक संगोष्ठी कल


रांची। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नालिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की रांची जिला इकाई के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता और पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। राजधानी के काली मंदिर रोड (चर्च रोड) स्थित कॉमरेड महेंद्र सिंह सभागार में अपराह्न तीन से पांच बजे तक आयोजित संगोष्ठी को एआईएसएम जेडब्लूए के बिहार, झारखंड व बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। संगोष्ठी में एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र ज्योतिषी और रांची प्रमंडल प्रभारी नवल किशोर सिंह भी बतौर वक्ता मौजूद रहेंगे। एसोसिएशन के रांची जिला अध्यक्ष पुष्कर महतो ने संगठन के सदस्यों से संगोष्ठी में शामिल होने के लिए अनुरोध किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0