वरीय अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार राय के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक, कहा, अभिभावक समान भाई खो दिया

May 22, 2022 - 13:21
 0  8
वरीय अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार राय के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक, कहा, अभिभावक समान भाई खो दिया

रांची। वरीय अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार राय (वीरू बाबू) के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक अभिभावक समान भाई खो दिया। स्व.राय तकरीबन 45 वर्षों से मेरे साथ थे। श्री सहाय ने कहा कि वीरू बाबू हमेशा मुश्किल की घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे। समाज के हर तबके के लोग उनके पास आते थे, ताकि अपना दुख-सुख उनसे बांट सकें। गरीब तबके के लोगों के बीच तो वीरू बाबू की छवि एक मसीहा की तरह थी। वह भी हमेशा हर संभव मदद के लिए तैयार रहते थे, चाहें मदद मांगने वाले को जानते हों या नहीं। उन्होंने कहा कि वीरू बाबू के निधन से न सिर्फ हमें व्यक्तिगत बड़ी क्षति हुई है, बल्कि समाज ने भी दुख-सुख में साथ निभाने वाला इंसान खो दिया। दुख की इस घड़ी में हम तथा हमारा पूरा परिवार वीरू बाबू के परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर वीरू बाबू की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0