वरिष्ठ पत्रकार केबी मिश्र एआइएसएम जेडब्लूए के प्रदेश सलाहकार मनोनीत

लोअर बाजार प्रखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने शाहबाज अली

Jul 21, 2021 - 14:55
 0  3
वरिष्ठ पत्रकार केबी मिश्र एआइएसएम जेडब्लूए के प्रदेश सलाहकार मनोनीत

रांची : एआइएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण बिहारी मिश्र को एसोसिएशन का प्रदेश सलाहकार मनोनीत किया है। विदित हो कि श्री मिश्र निष्पक्ष, निर्भीक और बेबाक लेखनी के लिए चर्चित रहे हैं। विगत कई वर्षों से पत्रकार हित के संरक्षण के लिए प्रयासरत हैं। गत दिनों उनके आह्वान पर ही राज्य में पत्रकारों को बीमा और मुआवजे की मांग हेतु भूख हड़ताल का आयोजन किया गया था।
श्री मिश्र को प्रदेश सलाहकार बनाये जाने के लिए प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने प्रदेश समिति को सुझाव दिया था,जिसे स्वीकृत कर लिया गया है।
एसोसिएशन के बिहार/झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया,सह प्रभारी शंकर गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र जयसवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष मो.सईद,सियाराम शरण सिंह,प्रदेश महासचिव जीतेंद्र ज्योतिषी,सुनील पांडेय,नागेंद्र शर्मा,प्रदेश सचिव राघव सिंह,प्रदेश सलाहकार नागेंद्र कुमार,अमित मिश्रा,राजेश जैसूका,रांची प्रमंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह,रामगढ़ जिला अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा,रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश हजाम,महासचिव मिथुन चंद्र महतो,प्रदेश तकनीकी सलाहकार रितेश कश्यप,रांची प्रमंडल महासचिव कौशल आनंद,कोल्हान प्रभारी रासबिहारी मंडल,कोल्हान अध्यक्ष मधुरेश बाजपेयी,महासचिव सुशील प्रसाद,रांची शहरी जिला अध्यक्ष पुष्कर महतो,सरायकेला शहरी जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार,ग्रामीण जिलाध्यक्ष अजय महतो सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी है।
श्री मिश्र के प्रदेश सलाहकार बनने पर एसोसिएशन ने पत्रकारों को संगठित करने की दिशा में सक्रियता की उम्मीद जताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0