वरिष्ठ अधिवक्ता नित्यानंद सिन्हा का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

May 29, 2021 - 12:05
 0  9
वरिष्ठ अधिवक्ता नित्यानंद सिन्हा का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस लीडर सुबोधकांत सहाय ने सीनियर एडवोकेट नित्यानंद सिन्हा के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नित्यानंद सिन्हा के देहांत की अकस्मात खबर सुनकर गहरा आघात पहुंचा है। उनका हमारे बीच से चले जाना शून्यता का अहसास कराता है। मेरे लिए तो वह अभिभावक के समान थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ क्रिमिनल लॉयर का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कुशल मार्गदर्शन के कारण ही बहुत से वकील न्यायिक सेवा में ऊंचे पदों पर पहुंचकर देश की सेवा कर रहे हैं। उनके परिवार के साथ इस संकट की घड़ी में मेरी संवेदनाएं हैं। इधर, उनके निधन पर वरिष्ठ अधिवक्ता और झारखंड कांग्रेस के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट और पूर्व प्रवक्ता अनादि ब्रह्म ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0