लोहरदगा में स्थिति तनावपूर्ण। प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगा कर शांति बहाल करने का प्रयास

Jan 25, 2020 - 09:47
 0  19
लोहरदगा में स्थिति तनावपूर्ण। प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगा कर शांति बहाल करने का प्रयास

लोहरदगा : 23 जनवरी को सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली पर हुए हिंसा पत्थरबाजी और आगजनी के बाद 24 जनवरी को पूरे जिले में कर्फ्यू लागू किया गया था। हालात पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू 26 जनवरी सुबह छह बजे तक बढ़ा दी है। कर्फ्यू गुरुवार को लगाई गई थी।

इधर, लोहरदगा में चप्पे-चप्पे पर रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ, जैप और जिला पुलिस बल के जवान तैनात हैं। शांति व्यवस्था बहाल करने में 12 डीएसपी ने माेर्चा संभाल रखा है। आईजी नवीन सिंह व साकेत कुमार सिंह ने लाेहरदगा में कैंप कर रखा है। दो आईपीएस अधिकारियों के साथ डीसी आकांक्षा रंजन सदर थाना में बनाए गए नियंत्रण कक्ष से स्थिति पर नजर रख रही हैं। क्षेत्र में वज्र वाहनाें से जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0